पूर्व ISRO चीफ डॉ के सिवान बने IIT इंदौर बोर्ड के अध्यक्ष
पूर्व ISRO चीफ डॉ के सिवान बने IIT इंदौर बोर्ड के अध्यक्ष
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर IIT के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का नया अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व डॉक्टर के सिवान को बनाया गया है। यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। दरअसल, इन दिनों IIT इंदौर द्वारा बीटेक स्पेस टेक्नोलॉजी का आरम्भ किया है। इसी के तहत रिसर्च का कार्य किया जा रहा है जिसमें अब डॉ के सिवान का अनुभव भी काम आने वाला है।

डॉ के सिवान स्पेस एवं एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत अधिक अनुभवी है। उनका यह अनुभव IIT के छात्र-छात्राओं को अब जल्द ही प्राप्त हो सकेगा। प्राप्त खबर के अनुसार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नए अध्यक्ष के सिवान का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। उन्हें चेयरमैन डॉ दीपक फाटक की जगह दी गई है। जल्द ही वह IIT इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के पद का कार्यभार संभाल सकते हैं। वही बात करें डॉ के सिवान के अनुभव एवं कार्य की तो उन्होंने 1982 में PSLV कार्यक्रम के साथ इसरो ज्वाइन किया था। उसके अनुभवों के कारण कई कार्यों में तेजी आई। वह डिजाइन एवं मिशन सिम्युलेशन में मास्टर है। उनकी रिसर्च सबसे विशेष होती है। 

उन्होंने स्पेस साइंस व इंजीनियरिंग में खूब रिसर्च की है। इतना ही नहीं इसी पर उन्होंने एजुकेशन भी प्राप्त किया है। डॉ के सिवान यरोस्पेस इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली इंजीनियरिंग, लॉन्च वाहन, मिशन डिजाइन, नियंत्रण, मार्गदर्शन डिजाइन, मिशन सिमुलेशन सॉफ्टवेयर डिजाइन, मिशन संश्लेषण एवं उड़ान प्रणालियों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनका ये अनुभव IIT इंदौर के बहुत काम आने वाला है क्योंकि IIT इंदौर भी इसी पर कार्य कर रहा है। इस कारण ये IIT के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी साबित हो सकती है।

इस दिन करेंगे राष्ट्रपति जो बाइडेन और PM मोदी द्विपक्षीय बैठक, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

दुन‍ि‍याभर में छाए RBI गवर्नर, PM मोदी ने तारीफ में कही ये बात

जानिए भारत एशिया कप में पाकिस्तान से कितना आगे है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -