चंद्रयान -2: विक्रम लैंडर से नहीं हुआ संपर्क, इसरो चीफ बोले- अब गगणयन पर फोकस
चंद्रयान -2: विक्रम लैंडर से नहीं हुआ संपर्क, इसरो चीफ बोले- अब गगणयन पर फोकस
Share:

नई दिल्ली: मिशन चंद्रयान-2 के बाद अब इसरो गगनयान मिशन पर ध्यान केंद्रित करेगी. इसरो प्रमुख के सिवन ने शनिवार को कहा है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं हो पा रहा है. हालाँकि, ऑर्बिटर काम कर रहा है. ऑर्बिटर में 8 उपकरण लगे हुए हैं और हर इंस्ट्रूमेंट अपना काम सही तरीके से कर रहा है. अब हमारी अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन है.

भुवनेश्वर पहुंचे इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बेहतरीन काम कर रहा है. उन्होंने कहा है कि ऑर्बिटर में 8 उपकरण लगे हैं, जिस उपकरण का जो काम तय है वो एकदम वही काम कर रहा है. के सिवान ने कहा है कि ऑर्बिटर से मिली कुछ तस्वीरें जबरदस्त हैं. के सिवन ने कहा कि हमने ऑर्बिटर ऐसा डिजाइन किया था कि वो 1 वर्ष तक कार्य करता रहता, किन्तु ईंधन के अच्छे इस्तेमाल की वजह से आर्बिटर अब 7.5 वर्ष तक काम करेगा.

इसरो चेयरमैन ने कहा है कि विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इस बात को समझने पर है कि आखिर विक्रम के साथ क्या समस्या आई. इसके बाद हम अगले कदम पर बात करेंगे. इसरो के अगले अभियान गगनयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब इसरो की सर्वोच्च प्राथमिकता मिशन गगनयान पर कार्य करने की है. 

आम जनता को लगा बड़ा झटका, लगातार पांचवे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर सरकार अब इस महान नेता के नाम पर देगी पुरस्कार

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल डीजल के दाम, शराब पर भी लगाया अतिरिक्त टैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -