नई दिल्ली : आतंकी संगठन आईएसआईएस की पकड़ से हाल ही में एक व्यक्ति छूटकर भारत पहुंचा है। इस नागरिक हरजीत मसीह ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वहां करीब 39 भारतीयों की हत्या की गई है। हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मसीह के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने मसीह को सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी। इसी के साथ उसने भारतीयों के मारे जाने की बात का उल्लेख किया था।
उसने भारत के एक टीवी चैनल को जानकारी देते हुए भारतीयों पर हुए हमले और उनकी हत्या की जानकारी दी। उसने बताया कि आईएस के आतंकियों ने 50 बांग्लादेशियों, 40 भारतीयों को कंपनी से बसों में भरकर किसी उंचे स्थान पर ले जाया गया। जहां उनहोंने मार दिया गया। आतंकियों ने उनसे मोबाईल और पैसे छीन लिए जिसके बाद उन्होंने दो, तीन मिनट तक गोलियां चलाई।
मसीह ने कहा कि वह बीच में खड़ा था। पैर में गोली लगते ही वह नीचे गिर गया। वह वहीं लेटा रहा। अन्य लोग मारे गए। मसीह किसी तरह वहां से भागकर कंपनी पहुंचा और फिर भारत भाग आया। हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्हें मसीह की बात पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि इस घटना में एक भी भारतीय नहीं मारा गया। मालमे को लेकर उन्होंने कई खाड़ी देशों से बातचीत की। उन्होंने कहा किवे 39 भारतीयों को भारत में लाने में सफल जरूर होंगे।