ISIS ने जारी किए फुटेज, बच्चो को सीखा रहा है  AK-47 चलाना
ISIS ने जारी किए फुटेज, बच्चो को सीखा रहा है AK-47 चलाना
Share:

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS बच्चो की आतंकी सेना तैयार करने के लिए उन्हें खतरनाक से खतरनाक ट्रेनिंग दे रहा है। फ़िलहाल इस खूंखार आतंकी संगठन ISIS ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जारी की है जिसमे बच्चे AK-47 थामे हुए नज़र आ रहे है।

ISIS के नए फोटोज देखने से पता चलता है कि बच्चे AK-47 गन के पुर्जे खोलना और उसे वापस जोड़ना सीख रहे हैं। उन्हें कुश्ती करना भी सिखाया जा रहा है। लड़कों में कुश्ती देखकर बाकी बच्चे हंसते हैं, लेकिन कुछ क्लास में बोर भी होते हैं। यहां मौजूद सभी लड़कों की उम्र 10 साल के करीब हैं।

हालांकि ज्यादातर बच्चे क्लास में दिलचस्पी नहीं दिखाते और सोते से दिखाई पड़ते हैं। वहीं, कई बच्चे हैवी मशीन गन को उठने में मशक्कत करते दिखाई पड़ते हैं। आपको बता दे की आतंकी संगठन ISIS ने हाल ही में एक बच्चे के हाथ में तलवार थमा कर उसकी ही माँ का सिर काटने का फरमान दिया था। इससे पहले भी ISIS ने बच्चो द्वारा गर्दन काटने का वीडियो जारी किया था जिसके बाद से काफी आलोचनाए भी हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -