भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है ISIS : राजनाथ सिंह
भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है ISIS : राजनाथ सिंह
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक को लेकर कहा गया है कि यह आतंकी संगठन भारत के लिए अधिक बड़ी चुनौती नहीं है। यही एक ऐसा संगठन है जिसकी समाप्ति के लिए भारत पूरी तरह से सक्षम है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत की सीमा में आतंकी घुसपैठ करवाने की साजिश कर रहा है। दरअसल केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के मसले पर आयोजित किए गए सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पार से पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में गोलीबारी कर रहा है। यही नहीं पाकिस्तान द्वारा आतंकी कैंप चलाए जा रहे हैं। आतंकियों के प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के साथ भारत में हमलों की साजिशें रची जा रही हैं। यही नहीं पाकिस्तान भारत से मधुर संबंध नहीं बनाना चाहता। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार आने के बाद पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में कमी आई है। सरकार प्रयास कर रही है कि इसे पूरी तरह से रोक दिया जाए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -