'क्या देश में चारा घोटाले के अलावा कोई घोटाला नहीं हुआ..', पिता लालू को सजा मिलने पर भड़के तेजस्वी यादव
'क्या देश में चारा घोटाले के अलावा कोई घोटाला नहीं हुआ..', पिता लालू को सजा मिलने पर भड़के तेजस्वी यादव
Share:

पटना: कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में 5 साल कैद और 60 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके बेटे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी ने कहा है कि क्या देश में चारा घोटाले के अलावा कोई और घोटाला नहीं हुआ है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, 'चारा घोटाले के अलावा क्या देश में कोई और स्कैम नहीं हुआ है। अकेले बिहार में ही लगभग 80 घोटाले हो चुके हैं, मगर CBI, ईडी और NIA आखिर कहां हैं। क्या पूरे देश में एक ही घोटाला हुआ है और एक ही नेता है। CBI ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भुला दिया है।' इतना ही नहीं तेजस्वी ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात भी कही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'मैं कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यहां अंतिम फैसला नहीं है। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी इस देश में हैं।

उन्होंने कहा कि हमने इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट में निचली अदालत का फैसला पलट जाएगा।' तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'अगर लालू जी ने भाजपा से हाथ मिला लिया होता तो उन्हें राजा हरिशचंद्र कहा जाता, मगर उन्होंने RSS और भाजपा के खिलाफ जंग लड़ी। इसलिए उन्हें कैद का सामना करना पड़ रहा है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं।'

50 साल थी उम्र, नियमित करते थे व्यायाम, मंत्री गौतम रेड्डी के निधन से हर कोई हैरान

'स्वास्तिक' भी नहीं पहचान पाई 'राजद', नाजियों का प्रतीक बताकर कह डाली ये बात

केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने वाले कुमार विश्वास ने छोड़ा नया 'ट्वीट बम'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -