क्या सच में लीवर को खराब कर रहा गिलोय, जानिए क्या कहा आयुष मंत्रालय ने?
क्या सच में लीवर को खराब कर रहा गिलोय, जानिए क्या कहा आयुष मंत्रालय ने?
Share:

भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में गिलोय सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला है। वहीं इसके मौजूदा गुणों से इसका प्रयोग हर रोग के उपचार में किया जाता है। आप सभी को बता दें कि कोविड काल में गिलोय का सेवन कर इम्‍युनिटी को बूस्ट किया गया और इसे बेहतरीन बताया गया। जी दरअसल इसकी पत्तियों में जरूरी तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस आदि। यह सभी इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्ट करने के साथ ही खतरनाक बीमारियों से बचाने वाले हैं। इसके अलावा गिलोय के पौधों में अच्‍छा स्टार्च होता है और इसी के साथ ही यह एक बेहतरीन पावर ड्रिंक है, जो इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्ट करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों में भी सुरक्षा करता है। लेकिन इसका हद से अधिक सेवन किया जाने लगा तो मरीजों को लिवर की समस्या होने लगी है।

अब इस पर आयुष मंत्रालय ने भी जानकारी साझा की। हाल ही में आयुष मंत्रालय ने जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में छपी उस रिपोर्ट को भ्रमित करने वाली बताया है जिसमें गिलोय से लिवर खराब होने की बात कही गई थी। आपको बता दें कि यह रिसर्च 'इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर दि स्टडी ऑफ दि लिवर' के सहयोग से की गई। इसी के साथ आयुष मंत्रालय के मुताबिक, गिलोय से लिवर डैमेज होने की खबर को अफवाह बताया गया है। आप सभी को बता दें कि आयुष मंत्रालय का कहना है कि गिलोय को लिवर से जोड़कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। काफी लंबे वक्त से गिलोय का सेवन जड़ी-बूटी के रूप में किया जा रहा है। यह शारीरिक समस्याओं को हल करने में काफी असरदार साबित हुआ है।

क्या है गिलोय के फायदे -

- गिलोय का सेवन करने से एनीमिया दूर करने में मदद मिलती है। जी हाँ और इसे घी और शहद के साथ मिलाकर लेने से ब्लड बढ़ता है।

- पीलिया के मरीजों के लिए भी गिलोय के पत्ते लाभदायक होते हैं। जी हाँ और इसे आप चूर्ण के रूप में भी ले सकते हैं। इसका अलावा आप गिलोय की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

- हाथ-पैरों में जलन या स्किन एलर्जी से परेशान है तो इसे डॉक्टर की सलाह से डाइट में शामिल करना बेहतरीन होगा।

बढ़ती उम्र के साथ डाइट में शामिल करें ये एंटी एजिंग फूड्स

वजन कम करने से लेकर साइनस तक से छुटकारा दिलाता है सेंधा नमक

अगर आप भी खाते हैं कच्‍चा पपीता तो पहले पढ़ लीजिये उसके नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -