इरमा तूफान से मची तबाही, 17 की मौत
इरमा तूफान से मची तबाही, 17 की मौत
Share:

हैती। इरमा तूफान के चलते बड़े पैमाने पर विध्वंस हुआ। तूफान के कारण लगभग 17 लोग मारे गए हैं। यह तूफान कैरेबियाई द्वीप से शुक्रवार को गुजर गया था। माना जा रहा है कि शनिवार को यह उत्तरपूर्व लीवर्ड द्वीप के पूर्व या उसके पास से गुजरेगा। अमेरिकी मौसम विभाग ने इरमा जैसे एक और खतरनाक तूफान जोश के आने की भविष्यवाणी की है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि लीवर्ड द्वीप के 670 किमी पूर्व अटलांटिक महासागर में यह बेहद खतरनाक तूफान उठा है। इसकी रफ्तार 240 किमी प्रति घंटे की थी लेकिन पश्चिम, उत्तरपश्चिम की ओर मुड़ने के कारण इसकी गति 30 किमी प्रति घंटे रह गई है। तूफान से अमेरिका में बड़े पैमाने पर लोग परेशान हो गए। ऐसे में लगभग 10 लाख लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पहुॅंचाने के लिए उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है।

तूफान से उपजी आपदा को लेकर आपदा प्रबंधन दल कार्य में जुट गया है। रेडक्राॅस ने जानकारी दी है कि लगभग 12 लाख लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं। तूफान प्रभावितों की संख्या बढ़कर 2.6 करोड़ पहुॅंच सकती है। वाॅशिंगटन में केंद्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी एफईएमए ने कहा कि इरमा से अभी भी हालात परेशानीभरे हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे फ्लोरिडा में बड़े पैमाने पर तबाही मच सकती ।

रक्षा मंत्री का बड़ा एलान- सेना में 800 महिलाओं की होगी भर्ती

शिया वक्फ बोर्ड ने लगाया आरोप, पाकिस्तान कर रहा बाबरी मस्जिद को लेकर फंडिंग

अमेरिका में हार्वे के बाद अब इरमा ने मचाई तबाही

इरमा की आहट से ही अमेरिका में मचा हड़कंप, तूफान को लेकर अलर्ट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -