टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने कर दिखाया एक और चमत्कार, WI के बाद अब किया इंग्लैंड का शिकार
टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने कर दिखाया एक और चमत्कार, WI के बाद अब किया इंग्लैंड का शिकार
Share:

इंग्लैंड एवं आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का 20वां मैच मेलबर्न में खेला गया। आयरलैंड ने वर्षा से प्रभावित इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 रन से अपने नाम कर लिया। बुधवार (26 अक्तूबर) को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। आयरलैंड ने 19.2 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाकर खेल रही थी, तभी वर्षा आ गई। इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 रन से पीछे रह गया। आयरलैंड ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार उलटफेर किया है। इससे पूर्व उसने 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को पहले चरण में बाहर कर दिया था।

इंग्लैंड के बल्लेबाज इस मैच में नहीं चले। कप्तान जोस बटलर (00) एवं एलेक्स हेल्स (07) हर गए। जोशुआ लिटिल ने दोनों को हरा दिया। फिओन हैंड ने बेन स्टोक्स (06) को क्लीन बोल्ड कर दिया। हैरी ब्रुक 21 गेंद पर 18 रन बनाकर जॉर्ज डॉकरेल का शिकार बने। डेविड मलान 37 गेंद पर 35 रन बनाकर हार गए। मैककार्थी की गेंद पर फिओन हैंड ने उनका कैच लिया। मोईन अली 12 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। लियाम लिविंगस्टोन 2 गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

वही एक वक़्त आयरलैंड की टीम 12 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना चुकी थी। तत्पश्चात, टीम के बाकी बचे आठ बल्लेबाज 55 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के लिए कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन एवं तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहर बरपाया। दोनों ने 3-3 विकेट लिए।

T-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के बीच टीम इंडिया को परोसा गया ठंडा और बेस्वाद खाना, और फिर..

सात विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने दी श्रीलंका को करारी मात

SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका की उम्मीद पर बारिश ने फेरा पानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -