इराक बना भारत के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश
इराक बना भारत के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश
Share:

नई दिल्ली। भारत को सबसे अधिक मात्रा में तेल निर्यात करने वाला देश सऊदी अरब रहा है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इराक भारत को कच्चे तेल के निर्यात मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ने की तैयारी में है। इराक की कोशिश है कि वो इस वित्तीय वर्ष में सऊदी अरब से भारत को शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता के रूप में खत्म कर दे। इसी के साथ ही इराक, सऊदी अरब को उखाड़ कर भारत को कच्चा तेल निर्यात करने के मामले में पहले स्थान पर आने की कोशिश में है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी। पारंपरिक तौर पर सऊदी अरब भारत के लिए तेल का सबसे बड़ा स्त्रोत है लेकिन 2017-18 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में इराक ने 2.58 करोड़ टन तेल की आपूर्ति करके उससे यह ताज छिन लिया। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में प्रधान ने कहा कि 2017-18 के पहले सात महीनों में सऊदी अरब ने 2.19 करोड़ टन कच्चे तेल की आपूर्ति की। 

उन्होंने बताया कि लगातार दूसरे साल इसी अवधि में भारत को 1.25 करोड़ टन तेल की बिक्री करके ईरान तीसरे स्थान पर बरकरार रहा। 2010-11 तक सऊदी अरब के बाद ईरान कच्चा तेल आपूर्ति करने वाले दूसरा सबसे बड़ा देश था। लेकिन पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आगामी वर्षों में वह 7वें स्थान पर पहुंच गया। प्रधान ने कहा कि 2013-14 और 2014-15 में ईरान ने भारत को क्रमश: 1.1 करोड़ टन और 1.09 करोड़ टन कच्चे तेल की आपूर्ति की। 

2015-16 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.27 करोड़ टन हो गया। आने वालों सालों में यह 2.72 करोड़ टन पहुंच गया और भारत को तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में ईरान तीसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, इस वित्त वर्ष के पहले सात महीने में 1.15 करोड़ टन तेल की आपूर्ति करने वाला वेनेजुएला भारत को तेल आपूर्ति करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है। अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत 80 प्रतिशत आयात पर निर्भर है। भारत ने अप्रैल-अक्तूबर में 45.1 अरब डॉलर से 12.58 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया। 

मरियम विश्व की शक्तिशाली महिलाओं में हुईं शुमार

इवांका ट्रंप और कुशनर पर लगे आरोप

परमाणु युद्ध के मुहाने पर दक्षिण एशिया: पाक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -