देश द्रोह के मामले में वैज्ञानिक को फांसी पर लटकाया
देश द्रोह के मामले में वैज्ञानिक को फांसी पर लटकाया
Share:

ईरान: पिछले पांच वर्षों से देश द्रोह की सजा काटने वाले परमाणु वैज्ञानिक शाहराम अमीरी को फांसी पर लटका दिया गया है। इधर अमीरी के परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि अमीरी को फांसी की सजा दी जा रही है। जब शव मिला तो अमीरी के गले में फांसी का निशान जरूर उन्हें मिला।

बताया गया है कि जिस परमाणु वैज्ञानिक को फांसी की सजा दी गई है, वह काफी बुद्धिमान होकर सरकार को रक्षा संबंधी मामले में महत्वपूर्ण सलाह देता रहा है। जानकारी मिली है कि वह वर्ष 2009 के दौरान हज करने के लिये मक्का गया था लेकिन वहां से एक वर्ष तक देश नहीं लौटा। बाद में वह लौटा जरूर लेकिन उसने यह दावा किया था कि उसे अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने जबरन पकड़ लिया था और उससे ईरान के परमाणु संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिये दबाव बनाया गया।

हालांकि उसका यह भी कहना था कि उसने किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी खुफिया एजेंसी को नहीं दी है, बावजूद इसके उस पर देश द्रोह का आरोप लगाते हुये जेल मंे बंद किया गया और उसे फांसी पर चढ़ा दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -