'ब्राह्मणों का IQ अधिक...', फिर ख़बरों में छाया IAS नियाज खान का ट्वीट
'ब्राह्मणों का IQ अधिक...', फिर ख़बरों में छाया IAS नियाज खान का ट्वीट
Share:

भोपाल: देश में ब्राह्मणों को लेकर हो रही राजनीति के बीच मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के IAS नियाज खान का ट्वीट ख़बरों में आ गया है। नियाज ने ट्वीट कर लिखा है कि ब्राह्मणों का IQ अधिक होता है। उनका सम्मान करना चाहिए। इस के चलते उन्होंने अपनी एक किताब का जिक्र भी किया।

IAS नियाज खान ने लिखा, 'मेरी पुस्तक Brahmin The Great के लिए रिसर्च करते हुए मैंने कई अन्य जातियों के लोगों से भारत में ब्राह्मणों के योगदान पर बात की। अधिकतर लोगों ने बेहद घृणित प्रतिक्रिया दी। मेरे हिसाब से ब्राह्मणों का IQ बेहद ज्यादा होता है। उनका बिना किसी आधार के सम्मान करना चाहिए। वह देश की बहुमूल्य संपत्ति हैं'।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IAS नियाज खान अक्सर ख़बरों में रहते हैं। पहली बार वह तब ख़बरों में आए थे जब उन्होंने गुना जिले में बड़ा शौचालय घोटाला पकड़ा था। तत्पश्चात, नियाज खान ने गैंगस्टर अबू सलेम पर किताब लिखकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिर वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा किए गए बुरे बर्ताव पर उन्होंने माय नेम इज खान ट्वीट करके मध्य प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया था। नियाज खान अब तक आधा दर्जन पुस्तकें भी लिख चुके हैं। 

'PM मोदी ने ऐसा भाषण दिया जैसे वह पान की दुकान पर भाषण दे रहे हों', नाना पटोले ने दिया बड़ा बयान

शादी के 4 महीने बाद फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, पति करता था चरित्र पर शक

'हिंदुस्तान को कभी नहीं भूलेंगे..', भारत के सेवाभाव से भावुक हुए भूकंप पीड़ित तुर्की के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -