MP में 75 IPS के तबादले पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- 'चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो...'
MP में 75 IPS के तबादले पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- 'चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो...'
Share:

भोपाल: शनिवार देर शाम मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग ने बड़े आंकड़े में IPS अफसरों के ट्रांसफर किए। इसमें कई जिलों के SP तक बदल गए। अब प्रदेश में इसपर राजनीति भी होने लगा है। कांग्रेस ने ट्रांसफरों को चुनावी चाल बताते हुए सरकार पर कई इल्जाम लगाए हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- भाजपा चाहे जो करले जनता उनका साथ नहीं देगी।

IPS अफसरों के ट्रांसफर की सियासत पर कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने कहा कि जनता का शोषण कर भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले अफसरों को जिले दिए जा रहे हैं। सरकार जनता के काम करने वाले अफसरों को घर बैठा रही है। पेपर लीक मामले में एक भी ट्रांसफर नहीं हुए तथा अब चुनाव समीप आ रहे हैं तो सरकार जमावट कर रही है। मगर, जनता इनका साथ नहीं देगी।

शनिवार को गृह विभाग ने 75 IPS अधिकारीयों के तबादले किए थे। इसमें 29 जिलों के एसपी भी सम्मिलित हैं। भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वहीं राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को उनके स्थान पर भोपाल एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। ट्रांसफर सूची के मुताबिक, सागर, रीवा, विदिशा, कटनी, राजगढ़, ग्वालियर, निवाड़ी, उज्जैन, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, जबलपुर, गुना, अलीराजपुर, शिवपुरी, आगर मालवा, इंदौर देहात, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, अशोकनगर, मंडला, रतलाम, नीमच, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर के SP बदल गए हैं। यहां से अफसरों को या तो प्रमोट किया गया या उन्हें अन्य जिले भेजा गया है। कुछ को भोपाल बुला लिया गया है।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा ?

'विपक्ष को मिटाना चाहती है BJP': प्रियंका गांधी

'अयोग्य सांसद' ! लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में किए बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -