IPL 2023: मैदान पर जडेजा का पारा हुआ हाई, क्लासेन संग हुई लड़ाई..
IPL 2023: मैदान पर जडेजा का पारा हुआ हाई, क्लासेन संग हुई लड़ाई..
Share:

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। IPL 2023 में वह धोनी के प्रमुख हथियार हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के खिलाफ खेले गए मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चेपॉक के मैदान पर 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। यह मुकाबला चेन्नई ने 7 विकेट से जीता.

 

हालाँकि, इसी मैच में जडेजा का SRH के विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन से पंगा हो गया। दरअसल, 14वें ओवर की पहली गेंद को मयंक अग्रवाल ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद हवा में गई और रविंद्र जडेजा के लिए वह सिंपल कैच था। वह कैच लपकने के लिए बढ़े, मगर  नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हेनरिच क्लासेन अपने स्थान से नहीं हटे। कैच लेने के प्रयास में जडेजा उनसे टकराकर गिर गए और कैच भी छूट गया। इससे जडेजा बेहद नाराज हो गए और क्लासेन से बहस करने लगे। अंपायर ने बीच में आकर दोनों को शांत कराया।

 

दरअसल, क्रिकेट के नियम के मुताबिक, यहां क्लासेन की कोई गलती नहीं थी। वह वहां पहले से खड़े हुए थे और जान बूझकर गेंद की लाइन में नहीं आए थे। इस कारण ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ फील्ड का नियम यहां लागू नहीं होता है। इसलिए चेन्नई ने कोई अपील नहीं की, मगर जडेजा बेहद नाराज हुए। अंपायर ने उन्हें बल्लेबाज से अलग किया और बॉलिंग की तरफ जाने के लिए कहा।

हालाँकि, CSK और जडेजा को मयंक अग्रवाल के कैच ड्रॉप का अधिक नुकसान नहीं हुआ। उसी ओवर की 5वीं गेंद को मयंक ने आगे आकर खेलने का प्रयास किया। वह चूक गए और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप कर दिया। विकेट लेने के बाद एक बार फिर जडेजा ने क्लासेन के देखकर कुछ बोल दिया। हालाँकि, क्लासेन ने ध्यान नहीं दिया और दूसरी तरफ चले गए।  

क्रिकेट खेलते वक़्त 14 वर्षीय बच्चे को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ दम

VIDEO! IPL मैच देखने पहुंचे Apple के CEO टिम कुक, सोनम कपूर के साथ आए नजर

IPL 2023: 717 दिन बाद इशांत शर्मा का जबरदस्त कमबैक, कोलकाता के खिलाफ मचाया धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -