IPL 2023: टी20 क्रिकेट में किंग कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी से भी आगे विराट
IPL 2023: टी20 क्रिकेट में किंग कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी से भी आगे विराट
Share:

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आज रविवार (14 मई) को IPL 2023 के 60वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। कोहली T20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें कि, IPL की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी और कोहली तब से RCB के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने RCB के लिए IPL में 235 और चैंपियंस लीग टी20 में 15 मुकाबले खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए 240 मैच खेले हैं।

बता दें कि, धोनी के बाद समित पटेल का नाम हैं, जिन्होंने नॉटिंघमशायर का 220 मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया। वहीं, चौथे स्थान पर दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड  IPL में मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से 211 मैचों में मैदान पर उतरे। फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर स्टीवन क्रॉफ्ट हैं। उन्होंने 209 मैचों में लंकाशायर का प्रतिनिधित्व किया है।

IPL 2023: कहीं चोटिल तो नहीं हो गए हार्दिक पांड्या ? मुंबई के खिलाफ नहीं फेंका एक भी ओवर

IPL 2023: हैदराबाद और लखनऊ में मुकाबला आज, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IPL 2023: नितीश राणा ने डाला पहला ओवर, यशस्वी ने कूट दिए 26 रन.., क्या गलत था KKR के कप्तान का फैसला ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -