इन लोगों की याद में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस
इन लोगों की याद में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस
Share:

हर साल देश में मनाया जाने वाला International Firefighters day आज ही के दिन मनाया जाता है। जी आप सभी जानते ही होंगे की इन Firefighters की हमारी ज़िंदगी में कितनी अहमियत होती है। दुनियाभर में जब भी कहीं पर आग लग जाती है तो इन्हे ही याद किया जाता है और ये भी अपनी सेवाएं देने से कभी भी पीछे नहीं हटते है। हर किस्म की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते है। अपनी जान की परवाह किए बिना ये हमारी जान बचाते है और साथ ही ये हमारी प्रॉपर्टी की भी रक्षा करते है। सिर्फ हमारी या हमारी प्रॉपर्टी की ही नहीं बल्कि ये तो हमारे पर्यावरण की भी रक्षा करते है। आइए जानते है और इनके बारे में।

आखिर क्यों मनाते है ये International Firefighters day?: हर साल 4 मई को Firefighters day इसिलए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन ही 1999 में आस्ट्रेलिया में झाड़ियों में लगी आग को बुझाने वाले 5 लोगो की जान गई थी। जी हाँ तभी से दुनियाभर में 4 मई को International Firefighters day मनाया जाने लगा। और इसी के साथ कई यूरोपीय देशो में इसे परम्परागत तरह से भी मनाया जाने लगा क्योंकि संत फ्लोरिन Firefighters के संरक्षक सन्त कहे जाते है।

क्या करते है ये Firefighters - इस बात को तो हम सभी जानते है की इनका काम क्या होता है। अगर कहीं पर आग लग जाती है जैसे हमारे घरों में, झाड़ियों में, झोपड़ियों में, जंगलो में, अस्पतालों में, दुकानों में, ऑफिसों में, स्कूलों में, बड़े बड़े हवाई जहाजों में या कही पर भी तो इन्हे तुरंत ही फ़ोन कर बुलाया जाता है। ये लोग आने के बाद अपना काम करते है आग को बुझाते है।

Fire Fighter Awards Ceremony - जी Fire Fighter की अवार्ड सेरेमनी भी आयोजित की जाती है जो अलग अलग दिनों पर होती है। इस दौरान कई तरह के अवार्ड्स से आग बुझाने वालों को नवाजा जाता है जैसे सेविंग अवार्ड्स यह उन लोगो को दिया जाता है जो आग लगने के बाद भी किसी की जान बचाते है। Firefighter of the ईयर जो पुरे साल में सबसे ज्यादा जगह पर मदद के लिए पहुंचता है और साथ ही लोगो की जान बचाता है। Unit Achievement Award, First Voice Award, Meritorious Service Award, Firefighter Cross आदि कई ऐसे अवार्ड्स होते है जो इन Fire Fighter को दिए जाते है।

इसी के साथ इस दिन सभी इनका धन्यवाद करते है क्योंकि इन्ही की वजह से लोगो की जान और प्रॉपर्टी की हानि नहीं होती। साथ ही हमारे पर्यावरण की भी रक्षा होती है और वातावरण सुखद रहता है। इस दिन को मरने वाले Fire Fighter के नाम भी किया जाता है उनकी याद में भी यह दिन मनाया जाता है। साथ ही इस दिन जो नए मेंबर्स आते है Fire Fighter की टीम में उन्हें भी एक दूसरे से मिलवाया जाता है। इसी के साथ इन लोगो के द्वारा एक रिबन भी पहनी जाती यही जो ब्लू और रेड कलर की होती है। इसका मतलब होता है रेड - आग और ब्लू - पानी। ये रंग भी एमरजेंसी सेवाओं को दर्शाते है।

'भारत को घर में घुसकर मारेंगे..', कंगाली के बावजूद बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, दे रहा गीदड़भभकी

WTC फाइनल से पहले टेस्ट में नंबर-1 बनी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसकी

तुर्की ने इस्लामिक स्टेट के सबसे बड़े आतंकी अबू हुसैन को किया ढेर, राष्ट्रपति एर्दोगन बोले- सीरिया में घुसकर मारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -