जानिए जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक तथ्य
जानिए जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक तथ्य
Share:

नई दिल्ली: आज देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। आज देश के प्रथम पीएम की 132वीं जयंती है। बता दे कि जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (आज प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) में मोतीलाल नेहरू तथा स्वरूप रानी नेहरू के घर हुआ था। वह भारत के सबसे लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं। उन्होंने 17 वर्ष तक पीएम के तौर पर देश की सेवा की। उनका कार्यकाल 15 अगस्त, 1947 से आरम्भ होकर 17 मई, 1964 तक रहा। नेहरू ने द डिस्कवरी ऑफ इंडिया समेत कई लोकप्रिय पुस्तकों को लिखा। जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जानिए उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य...

जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक तथ्य:-


1- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889  को इलाहाबाद में (ब्रिटिश भारत) में हुआ था।
2- उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था जो कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखते थे। वे पेशे से एक धनी बैरिस्टर (अधिवक्ता) थे।
3- चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को “बाल दिवस” के तौर पर मनाया जाता है।
4- जवाहरलाल नेहरू दिल्ली के लाल किले से तिरंगा झंडा फहराने वाले पहले शख्स थे।
5- पंडित नेहरू ने 1910 में कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
6- जवाहरलाल नेहरू का विवाह 1916 में कमला नेहरू से हुआ था। 1 वर्ष पश्चात् बेटी इंदिरा का जन्म हुआ जो आगे चलकर देश की प्रथम महिला पीएम बनी।
7- 1925 ई० में बाल दिवस का आरम्भ हुआ था। 1953 में पूरी दुनिया में इसे मान्यता मिल गई तथा 20 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर पूरी दुनिया में मनाया गया था किन्तु 1964 के पश्चात् बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाने लगा।
8- नेहरू के जीवनशैली पर पाश्चात्य सभ्यता का असर था। ऐसा बताया जाता है कि उनके कपड़े धुलने के लिए लंदन जाते थे। वे लंदन से ही पढ़ कर आए थे। इसलिए उन्हें हिंदी बिल्कुल नहीं आती थी। भारत के गांव में घूमकर ही उन्होंने हिंदी सीखी थी।
9- चंद्रशेखर आजाद ने रूस जाने के लिए पंडित नेहरू से 1200  रूपये उधार मांगे थे।
10- उनके नाम पर दिल्ली के “जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय” की स्थापना की गई है।

एक और खतरा! सामने आया डेंगू मरीज का दुर्लभ मामला, जानकर हो जाएंगे हैरान

जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी- ‘चाचा नेहरू’ की आज...

जवाहरलाल नेहरू को सोनिया गांधी ने अर्पित की पुष्पांजलि, राहुल गांधी बोले- उन्होंने सत्य...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -