जवाहरलाल नेहरू को सोनिया गांधी ने अर्पित की पुष्पांजलि, राहुल गांधी बोले- उन्होंने सत्य...
जवाहरलाल नेहरू को सोनिया गांधी ने अर्पित की पुष्पांजलि, राहुल गांधी बोले- उन्होंने सत्य...
Share:

नई दिल्ली: आज देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी-पंडित जवाहरलाल नेहरू। आज देश भारत के प्रथम पीएम को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता एवं शांति को बेहद अहमियत दी।’ जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि को पुरे भारत में बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी देश के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया, ‘हर शब्द, हर कृत्य, हर बलिदान के माध्यम से पंडित नेहरू जी ने सच्चे राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की। उन्होंने हमारे देश की एकता के लिए, हमारे देश की विविधता के लिए, हमारे देश की समृद्धि के लिए अटूट समर्पण दिखाया।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के प्रथम पीएम की 132वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’

इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (आज प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) में मोतीलाल नेहरू तथा स्वरूप रानी नेहरू के घर हुआ था। वह भारत के सबसे लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं। उन्होंने 17 वर्ष तक पीएम के तौर पर देश की सेवा की। उनका कार्यकाल 15 अगस्त, 1947 से आरम्भ होकर 17 मई, 1964 तक रहा। नेहरू ने द डिस्कवरी ऑफ इंडिया समेत कई लोकप्रिय पुस्तकों को लिखा। 

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें इन 5 पौराणिक नियमों का पालन

राजकुमार-पत्रलेखा के प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे कई स्टार्स, देंखे ये बेहतरीन तस्वीरें

लखीमपुर हिंसा में सामने आया नया अपडेट, ड्राइवर का फ़ोन हुआ बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -