जन्मदिन विशेष : मंडेला के जीवन की वह बातें जिनसे आज तक अंजान हैं दुनिया
जन्मदिन विशेष : मंडेला के जीवन की वह बातें जिनसे आज तक अंजान हैं दुनिया
Share:

नई दिल्ली : नेल्सन मंडेला...इतिहास में दर्ज एक ऐसा नाम जिसे भूलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की आज 100वीं जयंती है. वे आज हमारे बीच तो नही है लेकिन वे एक ऐसी शख्सियत थे, जिनसे आज भी कई लोगों को प्रेरणा मिलती है. 18 जुलाई 1918 को मंडेला का जन्म हुआ था. 18 जुलाई को मंडेला डे के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते है आज नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

जन्मदिवस विशेष: अश्वेतों के मसीहा नेल्सन मंडेला

- नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले ऐसे शख़्स है, जिन्हे अश्वेत वकील बनने का गौरव प्राप्त है. 

- राजनीति को छोड़ने के बाद नेल्सन मंडेला ने स्वयं के नाम पर नेल्सन मंडेला फाउंडेशन की स्थापना की. इस फाउंडेशन का मुख्य कार्य एचआईवी एड्स से लड़ने वाले लोगों की सहायता, गांवों के विकास और ग्रामीण इलाकों में बने स्कूलों की मदद करना है. 

- दुनिया के करीब 50 विश्वविद्यालयों से नेल्सन मंडेला को सम्मान के तौर उपाधियां मिली है. 

- नेल्सन मंडेला 'बॉक्सिंग' को काफी पसंद करते थे. 

- कहा जाता है कि नेल्सन मंडेला जब 23 वर्ष के थे तब उनका विवाह किया जा रहा था, लेकिन वे इसके ख़िलाफ़ थे. और वे उस समय अपना शहर छोड़कर जोहानिसबर्ग भाग गए थे. 

पुण्यतिथि विशेष : आपका जीवन बना सकती है स्वामी विवेकानंद जी की यह 10 बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -