जन्मदिवस विशेष: अश्वेतों के मसीहा नेल्सन मंडेला
जन्मदिवस विशेष: अश्वेतों के मसीहा नेल्सन मंडेला
Share:

दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला का नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है. अश्वेतों को उनके अधिकार दिलवाने के लिए किया गए नेल्सन मंडेला के संघर्ष से दुनिया भली भांति परिचित है.

B'DAY SPECIAL: प्रियंका चोपड़ा की कहानी तस्वीरों की जुबानी

नके इसी संघर्ष के चलते उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन नेल्सन मंडेला के इरादे नहीं बदले बल्कि और मजबूत हुए. उनका कहना था “हमारा ध्येय जुल्म सहने वालो और जुल्म करने वाले दोनों को मुक्त करना था, अभी तक हम इस ध्येय में सफल नही हुए है. सच्चाई यह है कि हम अभी तक मुक्त नही है, हमने इस आजादी में जुल्म न सहने का अधिकार प्राप्त किया है. अभी इस आजादी की जंग जारी है “

सनी लियोन ने इस तरह मनाया अपनी बेटी का जन्मदिन

आज ही के दिन 1918 में जन्मे नेल्सन मंडेला मार्टिन लूथर किंग के विचारों से प्रभावित थे, उन्हें साड़ी दुनिया अफ्रीका के गाँधी के नाम से भी जानती है. क्योंकि वे भी महात्मा गाँधी की तरह ही अहिंसावादी थे और अहिंसावादी आंदोलन से ही उन्होंने अफ्रीकी जनता के दिलों में स्थान हासिल किया. 1994 में दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए, अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस ने 62 प्रतिशत मत प्राप्त किये और बहुमत के साथ उसकी सरकार बनी. 10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने. 5 दिसम्बर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के कारण मंडेला की मृत्यु हो गई. नेल्सन मंडेला अपने दृढ़ विचारों और प्रबल इच्छाशक्ति के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. 

इसलिए बेहद खुश हैं अभिनेता साहिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -