माल्या को 2 अप्रैल तक हाजिर होने के निर्देश
माल्या को 2 अप्रैल तक हाजिर होने के निर्देश
Share:

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाॅन्ड्रिंग के मामले में किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति विजय माल्या को समन जारी कर दिया है। दरअसल विजय माल्या को ईडी ने द्वितीय समन दिया है। इस समन में उन्हें 2 अप्रैल तक पेश होने को कहा गया है। ईडी ने मनी लाउंन्ड्रींग के मामले में माल्या को पहले 18 मार्च तक पेश होने के निर्देश दिए गए थे।

विजय माल्या द्वारा भारत आने के लिए समय की मांग भी की गई थी। ईडी ने माल्या की अर्जी को स्वीकार भी किया। इस दौरान उन्हें 2 अप्रैल तक आने के लिए भी कहा। उल्लेखनीय है कि विजय माल्या से 9 करोड़ रूपए को लेकर पूछताछ की जाना है। उनके द्वारा आईडीबीआई बैंक से भी कर्ज लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि माल्या एसबीआई सहित विभिन्न बैंकों से भी कर्ज ले चुके थे। जिसके बाद उन पर करीब 9 हजार करोड़ के बकाये को लेकर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। हालांकि राजनीति इस मसले पर अभी भी गर्म बनी हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -