'मेरे लिए महंगाई, बेरोज़गारी, संविधान सबसे बड़ा मुद्दा..', पहली बार वोट डालकर बोले प्रियंका गांधी के बच्चे
'मेरे लिए महंगाई, बेरोज़गारी, संविधान सबसे बड़ा मुद्दा..', पहली बार वोट डालकर बोले प्रियंका गांधी के बच्चे
Share:

नई दिल्ली: आम चुनाव के छठे चरण के तहत आज 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच, दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि उनके लिए महंगाई, रोजगार  और संविधान सबसे अहम चुनावी मुद्दा है।  

वोट डालने के बाद रेहान ने कहा कि, 'लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहा हूं, पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा की लोग मतदान करने के लिए बाहर निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लें।' विकास और बेरोजगारी को मुद्दा बताते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे ने कहा कि, 'मेरे लिए निजी तौर पर संविधान एक बहुत बड़ा मुद्दा है।' रेहान ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बेहद ही अहम चुनाव है। मैं सभी युवाओं को हमारे संविधान को बचाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वोट देने का आग्रह करता हूं।'   मीडिया से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा ने कहा कि," मैं कॉलेज से सिर्फ वोट डालने के लिए आई हूं। हर किसी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए।"

बता दें कि राजधानी में सभी 7 सीटों पर भाजपा और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पहली बार गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। हालाँकि, दिल्ली से ही सटे पंजाब में दोनों पार्टियां एक दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहीं हैं और एक -दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं, लेकिन दिल्ली में दोनों में दोस्ती है। दिल्ली में AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।

कोलकाता में मतदान से पहले ही 2 महीने के लिए धारा 144 लागू ! आखिर बंगाल पुलिस के इस फैसले का कारण क्या ?

19 साल के लड़के से हो रही थी 15 वर्षीय लड़की की शादी, अचानक आ गई पुलिस और...

अपनी 2 वर्षीय बेटी को रेस्टोरेंट में भूल गया दिल्ली का परिवार, पुलिस ने ऐसे लगाया पता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -