चाय-नाश्ता से लेकर कैब और रसोई गैस तक.., यहाँ जानें क्या-क्या हुआ महंगा
चाय-नाश्ता से लेकर कैब और रसोई गैस तक.., यहाँ जानें क्या-क्या हुआ महंगा
Share:

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल महंगा होने और वैश्विक कारणों के चलते आम लोगों की जेब पर असर नज़र आने लगा है। बीते चार महीनों में खाने की चीजों से लेकर आने-जाने तक का खर्च बढ़ चुका है। CNG और रसोई गैस के भाव भी लगातार बढ़े हैं। टैक्सी और कैब के किराये में भी वृद्धि हुई है। ऐसे में आइए देखते हैं, पिछले कुछ दिनों में महंगाई ने आम आदमी को कैसे झटका दिया है :-

1. CNG और रसोई गैस महंगी:-

3 अप्रैल को CNG के भाव 60.81 रुपये प्रति किलो था। इसके बाद से अब तक कीमतों में चार बार वृद्धि हो चुकी है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 75.61 रुपये प्रति किलो हो चुकी है। इसका सीधा असर किराये पर भी पड़ा है, जिसमें 15 से ज्यादा की वृद्धि हुई है। बता दें कि रसोई गैस की कीमत में मार्च से अब तक 11 फीसदी का इजाफा हुआ है।

2. नाश्ता-खाना भी हुआ महंगा:- 

अंडे की कीमत बीते दो महीनों में 148 रुपये से बढ़कर 170 रुपये प्रति कैरट हो गई है। इसमें 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्रेड-बटर की कीमत में 10 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। वहीं, टैट्रा पैक पर GST 12 से बढ़ाते हुए 18 फीसदी कर दी गई है। आटा चक्की और दाल मशीन पर भी GST 12 से 18 फीसदी कर दिया गया है।

3. बैंकिंग प्रणाली में अधिक शुल्क:-

16 जुलाई से चेकबुक लेने पर 18 फीसदी का GST देना होगा, जो अब तक फ्री हुआ करता था। इसके साथ ही चिट फंड में निवेश पर 18 फीसदी GST का भुगतान करना होगा, जो फ़िलहाल 12 फीसदी है।

4. कैब, स्कूल बसों का किराया भी बढ़ा:-

विगत तीन माह में ओला-उबर के किराये में 44 वृद्धि तक की वृद्धि हुई है। कंपनियों का कहना है कि CNG के भाव बढ़ने के साथ अन्य खर्च में इजाफा होने से ऐसा हुआ है। NCR के तमाम बड़े स्कूलों ने अप्रैल से अब तक ट्रांसपोर्ट चार्ज में 20 से 60 तक वृद्धि की है। अभिभावकों की जेब पर इसका बड़ा असर पड़ा है।

यशवंत सिन्हा भोपाल पहुंचे, द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आएंगी

'उस किताब के पन्ने SC लेकर जाएंगे, जिसे पढ़कर हिन्दुओं का क़त्ल हुआ..', ज़ुबैर मामले में नया मोड़

नेशनल हेराल्ड केस: इधर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ED, उधर सड़कों पर हंगामा करेगी 'कांग्रेस'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -