इंदौर को फिर मिला नंबर 1 का टैग, एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोगों को लगाया टीका
इंदौर को फिर मिला नंबर 1 का टैग, एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोगों को लगाया टीका
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बीते सोमवार को दो लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं। जी दरअसल यह देश भर के जिलों में एक ही दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रेकॉर्ड है। हाल ही में कलेक्टर मनीष सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जिले में सोमवार को टीकाकरण का अंतिम आंकड़ा 2.25 से 2.50 लाख के बीच हो सकता है। आप सभी को बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। यहाँ के जिला टीकाकरण अधिकारी प्रवीण जड़िया का कहना है कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के महाअभियान के पहले दिन (सोमवार) दो लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया जो देश भर के किसी भी जिले में एक ही दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का राष्ट्रीय कीर्तिमान है।

वही दूसरी तरफ कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि टीका लगवाने आए लोगों के बारे में कोविन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करते वक्त कई तकनीकी बाधाएं भी आईं, लेकिन नियंत्रण कक्ष में बैठे विशेषज्ञों और अधिकारियों की मदद से इन्हें दूर करते हुए टीकाकरण लगातार जारी रहा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही बड़ी तादाद में कम्प्यूटर ऑपरेटरों का भी इंतजाम किया गया ताकि टीका लगवाने आए लोगों के बारे में जानकारी कोविन पोर्टल पर जल्द से जल्द दर्ज की जा सके।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि राजनेताओं तथा धर्मगुरुओं की मदद से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया और महामारी से बचाव के टीके लगवाने में ग्रामीणों ने भी खूब उत्साह दिखाया। उनके अलावा टीकाकरण अधिकारी जड़िया का कहना है कि प्रशासन ने जिले में सोमवार को दो लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया था। इसे हासिल करने के लिए 675 टीकाकरण केंद्र बनाए गए जहां कुल 1,140 सत्रों में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक टीके लगाए गए। इसी के साथ उन्होंने बताया जिले में करीब 1,200 स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीके लगाए और 40 केंद्रों से टीकों का वितरण किया गया, जबकि 120 डॉक्टरों ने टीकाकरण महा अभियान की निगरानी की।

जन्मदिन पर विजय ने दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'बीस्ट' का दूसरा लुक

कोरोना महामारी को लेकर बोले जेरोम पॉवेल- "आर्थिक दृष्टिकोण के लिए जोखिम...."

आज है भौम प्रदोष व्रत, यहाँ जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -