जन्मदिन पर विजय ने दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'बीस्ट' का दूसरा लुक
जन्मदिन पर विजय ने दिया फैंस को तोहफा, रिलीज किया फिल्म 'बीस्ट' का दूसरा लुक
Share:

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले जोसेफ विजय चंद्रशेखर को आज कौन नहीं जानता। वैसे आज विजय अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर विजय के फैंस उन्हे शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं। इन सभी के बीच विजय ने भी अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल विजय ने अपने बर्थडे ईव पर बताया है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म का टाइटल 'बीस्ट' रखा गया है। इसी के साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को भी रिलीज किया गया जो बड़ा दमदार है।

इस पोस्टर में राइफल पकड़े हुए विजय बेहद हैंडसम लग रहे हैं। आप देख सकते हैं विजय ने सोशल मीडिया के जरिए इस नए पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया है और यह अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे थलापति 65 का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और कहा जा रहा है फिल्म रोमांच के साथ एक एक्शन एंटरटेनर होगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, योगी बाबू, शाइन चाको और वीटीवी गणेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आपको याद हो तो महामारी के बावजूद, निर्माताओं ने जनवरी 2021 में विजय की पिछली फिल्म 'मास्टर' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया और फिल्म पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

वही कुछ ही हफ्तों में, फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई और इसे दुनिया भर में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब आज विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस विजय को बधाई संदेश भेज रहे हैं और उनके तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

कोरोना महामारी को लेकर बोले जेरोम पॉवेल- "आर्थिक दृष्टिकोण के लिए जोखिम।।।।"

आज है भौम प्रदोष व्रत, यहाँ जानिए आज का पंचांग

अमेरिका ने वैश्विक साझाकरण के लिए 55 मिलियन कोविड -19 वैक्सीन की खुराक आवंटित करने का किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -