ब्यूटी पार्लर में लड़की से रेप,पत्नी ने बनाई अश्लील क्लिप
ब्यूटी पार्लर में लड़की से रेप,पत्नी ने बनाई अश्लील क्लिप
Share:

इंदौर : इंदौर में किस कदर सेक्स अपराध बढ़ रहे हैं इसका पता हाल ही में ब्यूटी पार्लर में हुई वारदात से सामने आया है। इस दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जाॅब के लिए गई लड़की के साथ ही रेप की वारदात हो गई, यही नहीं इस लड़की का अश्लील वीडियो तक बना लिया गया। इस पूरे मामले में आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी शामिल थी। मामले में ब्यूटी पार्लर संचालक के साथ करीब 5 लोगों को पकड़ लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के सीजर आर्ट ब्यूटी पार्लर में एक युवती जाॅब करने पहुंची। करीब 7 माह पूर्व इस युवती ने यहां नौकरी की। इस दौरान करीब 2 माह पहले आरोपी पार्लर संचालक बंटी वर्मा ने युवती को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया।

इस दौरान उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। जब इस बात की जानकारी पीडि़ता ने आरोपी की पत्नी रिंकू वर्मा को दी तो उसने पति और लड़की का वीडियो बना लिया और उसे व्हाट्सएप पर डालने की धमकी दी और पति के जेंट्स पार्लर में काम करने के लिए दबाव बनाने लगी। जब लड़की ने इंकार कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी तक दी गई। जब युवती ने परेशान होकर अपने परिजन को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी की रिपोर्ट लिखवाई। इसदौरान आरोपियों बंटी वर्मा, रिंकू वर्मा, रिंकू के भाई सूरज, उसके जीजा लोकेंद्र और नौकर राज को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में तीनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -