रंग लाई डॉ उत्तम यादव की अथक मेहनत, इंदौर Zoo में बढ़ी वन्यजीवों की संख्या
रंग लाई डॉ उत्तम यादव की अथक मेहनत, इंदौर Zoo में बढ़ी वन्यजीवों की संख्या
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने अपने अथक परिश्रम से जू की कायापलट कर दी है। इंदौर जू के वन्य प्राणियों में प्रजनन कराने और व्यवस्थित खानपान तथा चिकित्सा सेवा के कारण विगत 6 सालों में इनकी तादाद 273 से 650 पहुँच गई है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

डॉ उत्तम यादव का कहना है कि वन्य प्राणियों का मूल स्वभाव एकांत में रहना होता है। उन्हें लॉकडाउन के दौरान चिड़ि‍याघर में ही जंगल में रहने जैसा अहसास हुआ। इससे उनकी सेहत सुधरी और इसका सकारात्मक असर उनकी प्रजनन क्षमता पर भी स्पष्ट नजर आ रहा है। बता दें कि  उत्तम यादव ने प्राणी संग्रहालय के उत्थान के लिए काफी काम किया है।  वन विभाग द्वारा सौंपे गए, टाइगर, लायन और तेंदुए के बच्चे, जिन्हे देखभाल की सख्त जरुरत थी। उन्हें उत्तम यादव ने जू अस्पताल में रखकर पूरी देखभाल के साथ बड़ा किया और आज वे ही बच्चे प्राणी संग्रहालय में सफलतापूर्वक प्रजनन कर रहे हैं। 

इसके साथ ही डॉ उत्तम यादव ने वन विभाग के साथ कई रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया, जिसमें सुरक्षित जंगलों में छोड़े गए 11 तेंदुए, दो टाइगर और दो भालू शामिल है। खतरनाक वन्य प्राणियों के साथ नजदीक का रिश्ता बनाना डॉ उत्तम यादव के शौक में शामिल है। 

80 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानिए क्या हैं आज के भाव

मणिपुर : इन राज्यों से लौटे लोगों में निकला कोरोना संक्रमण

व्यापार जगत में होगा भारत का दबदबा, जल्द बन सकता है मैन्युफैक्चरिंग हब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -