इंदौर: कोरोना पॉजिटिव महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
इंदौर: कोरोना पॉजिटिव महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Share:

इंदौर: एक तरफ कोरोना संकट गहराया हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने अपने कदम जमा लिए हैं और यहाँ से दिन पर दिन चौकाने वाली खबरें आ रहीं हैं। हाल ही में जो खबर आई है वह आत्महत्या की है। जी दरअसल यहाँ के इंदौर शहर में अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित पति की हालत में सुधार हुआ तो पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसके बाद डिप्रेशन में आकर बीते शनिवार देर रात महिला ने इंडेक्स अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

इस मामले में महिला का नाम अनिता बताया जा रहा है। अनीता पति कमल 45 वर्ष निवासी नंदानगर है। वह अपने पति के साथ अटेंडर की भूमिका में थी। कहा जा रहा हैं कि उसके पति की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई थी, लेकिन इस दौरान वह खुद पॉजिटिव हो गई। इसी के कारण वह तनाव में आ गई और तनाव में आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। खबरों के अनुसार अब वह बहुत गंभीर हालत में है और उसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत जैसे ही इस बारे में पुलिस को सूचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान खुड़ैल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कहा जा रहा है घायल महिला का इंडेक्स अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सलाम है: मां की चिता ठंडी होने से पहले ड्यूटी पर लौटे कलेक्टर

दिल्ली में आज से शुरू हुआ 18+ टीकाकरण, 77 स्कूलों में बनाए गए बूथ

जानिए केरल में क्यों विफल रहा UDF

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -