इलैया राजा टी होंगे इंदौर के नए कलेक्टर
इलैया राजा टी होंगे इंदौर के नए कलेक्टर
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज सुबह से लेकर शाम तक कई आईएएस अधिकारियों के तबादले थोक बंद रूप से किए हैं। जिसके तहत कई सचिवों को आज सुबह बदला गया, जिसके बाद आज शाम को आई सूची में 27 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

इनमें सबसे प्रमुख रूप से इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को प्रबंध संचालक राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं जबलपुर कलेक्टर इलैयाराजा टी इंदौर के नए कलेक्टर होंगे।

इंदौर कलेक्टर के साथ ही देवास, धार, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर आदि स्थानों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को मेट्रो कारपोरेशन में भेजने का तात्पर्य यह लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश सरकार भोपाल और इंदौर की मेट्रो लाइन का काम शीघ्र पूरा करना चाहती है, जिसके चलते मनीष सिंह को यह नई जवाबदारी सौंपी गई है। माना जाता है कि मनीष सिंह शिवराज सिंह चौहान के निकटतम और विश्वसनीय आईएएस अधिकारी हैं।

Tags:
Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -