इंदौर: कुत्ता घूमाने को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने 8 लोगों को मारी गोली
इंदौर: कुत्ता घूमाने को लेकर हुआ विवाद, शख्स ने 8 लोगों को मारी गोली
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पालतू कुत्तों को लेकर हुई बहस के बाद एक बैंक के सुरक्षा गार्ड ने अपने कुछ पड़ोसियों पर गोली चला दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। आरोपी की पहचान राजपाल राजावत के रूप में हुई है, जो शहर के कृष्णा बाग कॉलोनी में रहता है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (खजराना पुलिस स्टेशन) अमरिंदर सिंह ने बताया है कि घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुई। राजावत अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे, तभी इलाके में रहने वाले विमल ने कुत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इससे उनके बीच तीखी बहस हो गई।

 

सिंह ने कहा कि, 'बहस बढ़ने पर राजावत अपने घर की छत पर गया और पहले हवा में और फिर नीचे खड़े लोगों पर गोली चला दी।' इस गोलीबारी में राहुल और विमल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और ज्योति, ललित, कमल, मोहित और सीमा गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए और राहुल और विमल के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में बाहर आ गए। DCP ने कहा कि कुल छह लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि, 'आठ लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें से राहुल और विमल नाम के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से छह घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।'

पुलिस ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक रिश्ते में जीजा-साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है और उसने आठ साल पहले राहुल की बहन आरती से शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। राहुल लसूड़िया इलाके में एक निजी कंपनी में काम करता है।

30 बार किया दो बेटियों का बलात्कार, कलियुगी बाप को कोर्ट ने सुनाई 702 साल की सजा

छिपे हुए ख़ज़ाने की लालच ! परिवार ने ही 62 वर्षीय मोहम्मद कलीमुद्दीन को पेट्रोल डालकर जिन्दा जला डाला

'इस्लाम कबूल करो वरना...', कट्टरपंथियों ने खोजा धर्मान्तरण का हैरान करने वाला तरीका, औरतें भी शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -