इंडोनेशिया : सुनामी की चपेट में आकर 43 लोगों की मौत, कई लोग जख्मी
इंडोनेशिया : सुनामी की चपेट में आकर 43 लोगों की मौत, कई लोग जख्मी
Share:

इंडोनेशिया में फिर एक बार भयंकर सुनामी आयी दरसअल यहां सुंदा खाड़ी में सुनामी की चपेट में आकर 43 लोगों की मौत हो गई जबकि 584 जख्मी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की माने तो शनिवार देर रात अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन आ गया। इससे उठी ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। दक्षिणी सुमात्रा के किनारे स्थित कई इमारतें तबाह हो गईं। 

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा 
सूत्रों की माने तो सुंदा खाड़ी इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीप के बीच में स्थित है। यह जावा समुद्र को हिंद महासागर से जोड़ती है। सुनामी का सबसे ज्यादा असर सुमात्रा के दक्षिणी लामपुंग और जावा के सेरांग और पांदेलांग इलाके में पड़ा। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक “जियोलॉजिकल एजेंसी सुनामी की वजहों का पता लगाने में जुट गई है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।”

प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल डिजास्टर एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया 'सुनामी स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे आई। अधिकारियों कि माने  तो अनक के फटने की वजह से समुद्र के अंदर लैंडस्लाइड हुआ और लहरों में असामान्य परिवर्तन आया जिसने सुनामी का रूप ले लिया।

अमेरिका में शटडाउन के चलते लाखो कर्मचारी छुट्टी पर

गैटविक हवाई अड्डे पर फंसे हैं हजारों लोग, लाखों ने रद्द कराई यात्रा

पूरी दुनिया में कहर बनकर टूट रहा इबोला वायरस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -