इंडोनेशिया में आई बाढ़ से अब तक 75 से ज्यादा लोगों की मौत
इंडोनेशिया में आई बाढ़ से अब तक 75 से ज्यादा लोगों की मौत
Share:

पापुआ : इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जयापुरा जिला के गावों में बाढ़ और भूस्खलन होने के बाद 115 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 41 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं।

विश्व कप में भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा या नहीं, ICC ने सुनाया बड़ा फैसला

ऐसे हुआ था दर्दनाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राहत एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि देश के आपदा विभाग के कर्मचारी बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस आपदा में 4,000 से ज्यादा लोगों को उनके घरों से हटाकर ऊंचे स्थानों पर मौजूद शिविरों में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि यह बाढ़ संभवत: भूस्खलन के कारण आई है। हालांकि बाढ़ का पानी कुछ कम हुआ है लेकिन अभी भी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की चुनौती बरकरार है। 

दो दिवसीय मालदीव दौरे पर सुषमा स्वराज, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अब तक कई लोगों की हुई मौत 

जानकारी के मुताबिक पूरे इलाके में पेड़ गिरने, चट्टानों, कीचड़ और अन्य कई कारणों से बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों में नहीं ले जाया जा पा रहा है. वही नदी के ऊपर भूस्खलन होने से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी, जिससे पानी का बहाव रुक गया था। बता दें कि इंडोनेशिया में आमतौर पर अक्टूबर से अप्रैल के बीच आपदा के हालात पैदा होते हैं। गत जनवरी में देश के सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी।

तीन दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, करेंगे द्विपक्षीय चर्चा

ICC ने कहा - वर्ल्ड कप में सुरक्षा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

ऑस्ट्रेलिया: कार लेकर मस्जिद के गेट में जा घुसा शख्स, नमाज़ियों को कहे अभद्र शब्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -