'देशसेवा के लिए आया था लेकिन...', पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पड़पोते ने छोड़ी कांग्रेस !
'देशसेवा के लिए आया था लेकिन...', पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पड़पोते ने छोड़ी कांग्रेस !
Share:

चेन्नई: अपनी खोई सियासी जमीन वापस पाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के पड़पोते सीआर केसवन ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। गुरुवार (23 फरवरी) को उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित करते हुए अपना इस्तीफा ट्विटर पर पोस्ट किया है।

 

केसवन ने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही पार्टी पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। सीआर केसवन ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने इस्तीफे में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं विदेश से भारत सिर्फ देश की सेवा करने के लिए लौटा था, मगर अब वो मौका मुझे इस पार्टी में नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही केसवन ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में और पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

अपने इस्तीफे में सीआर केसवन ने लिखा कि वह कांग्रेस के लिए बीते 20 वर्षों से काम कर रहे हैं, मगर अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। केसवन ने लिखा कि मौजूदा समय में जो पार्टी जो दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। सीआर केसवन ने आगे लिखा कि इसी कारण उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पार्टी के किसी कार्यक्रम की जिम्मेदारी नहीं उठाई और ना ही वह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े।

हज़ारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही Meta, जानिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम ?

पंजाब: रिश्वतखोरी के मामले में AAP विधायक अमित रतन गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड मांगेगा विजिलेंस ब्यूरो

'तीन तलाक को नहीं मानता इस्लाम..', पीएम मोदी के मुरीद हुए मुसलमान, जमकर की तारीफ, Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -