MP के इस शहर में बनेगा भारत का पहला जियो पार्क, जानिए क्या-क्या होगा खास?
MP के इस शहर में बनेगा भारत का पहला जियो पार्क, जानिए क्या-क्या होगा खास?
Share:

जबलपुर: लम्हेटाघाट-भेंडाघाट जबलपुर में जियो पार्क की स्थापना एवं उस प्रोजेक्ट के संबंध में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने बैठक ली। बैठक में जियो पार्क प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने विभिन्न संबंधितों अफसरों में निर्देश भी दिये। PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में बनने वाला देश का पहला जियो पार्क जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ-साथ मानव सभ्यता के विकास के अध्ययन, पर्यटन एवं संस्कृति के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा की भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट जियोलॉजिकल गतिविधियों के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं।

राकेश सिंह ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो वे पूरी तरह प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर ही किए जायें। यहां आने वाले सैलानी (Tourist) प्रकृति के साथ जुड़ाव महसूस कर पायें इस बात पर खास ध्यान दिया जाये। राकेश सिंह ने जियो पार्क एवं संग्रहालय को आकर्षक, प्रभावी और शिक्षाप्रद बनाने पर बेहद ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने ने जियो पार्क में स्थापित किए जाने वाले संग्रहालय में लम्हेटा निर्माण उसके फैलाव, रानी दुर्गावती के सिलसिले में जानकारी एवं जबलपुर की भू संस्कृति का समावेश करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जियो पार्क में प्रकृति अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान जैसे नेचर स्टे बनाने का सुझाव दिया।

वही जिस एजेंसी का चयन इस पार्क को बनाने के लिए किया गया है, उसने बैठक में प्रेजेंटेशन के जरिए जियो पार्क की संपूर्ण परियोजना का प्रस्तुतीकरण दिया। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि जियो पार्क में जो भी निर्माण होगा वह प्रकृति के साथ पूरे तालमेल में रहेगा और निर्माण बहुत मनमोहक होगा। यहां हजारों वृक्षों के बीच में स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे जिससे लोगों को एक नया अनुभव प्राप्त होगा। जियो पार्क में स्थापित किया जाने वाला संग्रहालय विश्व-स्तर का होगा एवं यहां थ्री-डी मॉडलिंग, थीमेटिक डिज़ाइन, इंटरैक्टिव टच टेबल आदि अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग भी किया जायेगा। संग्रहालय कई हिस्सों में विभाजित रहेगा जिसमे बड़ों से लेकर बच्चों तक तथा जियोलॉजिकल स्टडी कर रहे स्कॉलर्स के लिये भी कई विशेष सेक्शन रहेंगे जिनमे 5 डी फिल्मों के जरिए नेचर वॉक रहेगी जो अत्यंत रोमांचक होगी।

भारत का अपना स्पेस स्टेशन ! ISRO चीफ ने बताया इस मिशन को लेकर क्या है प्लान

समुद्री खतरों को रोकने के लिए साथी देशों की नौसेना के साथ काम कर रही इंडियन नेवी - एडमिरल आर हरि कुमार

म्यांमार के 278 और सैनिकों ने मिजोरम में ली शरण, बॉर्डर पर मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -