'पशुपतिनाथ मंदिर' में लगा भारत का सबसे बड़ा घंटा, इंजीनियर नहीं बल्कि इस मुस्लिम शख्स ने किया ये कारनामा
'पशुपतिनाथ मंदिर' में लगा भारत का सबसे बड़ा घंटा, इंजीनियर नहीं बल्कि इस मुस्लिम शख्स ने किया ये कारनामा
Share:

मंदसौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में एक मुस्लिम ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। दरअसल, यहां एक मुस्लिम मिस्त्री नाहरू खान ने पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) के परिसर में 3700 किलो का घंटा लगाया है। कहा जा रहा है कि देश का सबसे वजनी घंटा है। इस महा घंटे के निर्माण के लिए लोगों के घरों से तांबे तथा पीतल के पुराने बर्तन दान में लिए गए तथा तकरीबन 3 वर्षों में यह घंटा बनकर तैयार हुआ है।

बीते 2 वर्षों से यह बनकर मंदिर परिसर में ही रखा हुआ था क्योंकि 37 क्विंटल के इस घंटे को लटकाने का खतरा मोल लेना नहीं चाहता था। इस बीच मंदसौर के जिलाधिकारी गौतम सिंह ने इसे मंदिर में लगवाने का निर्णय लिया तथा नाहरू खान नाम के व्यक्ति को बुलवाया। उस व्यक्ति ने मंदिर में घंटे को लटकाने के लिए 10 दिन का वक़्त मांगा। नाहरू खान ने दिमाग का उपयोग कर इस काम को आखिरकार कर दिया।

घंटे को टांगे जाने के पश्चात् इसे सबसे पहले बजाने वालों में नाहरू खान के अतिरिक्त, MLA यशपाल सिंह, जिलाधिकारी गौतम सिंह तथा घंटा समिति के दिनेश नागर सम्मिलित थे। कहा जा रहा है कि मंदसौर में जब भी कोई बड़ा काम रुकता है तो केवल दूसरी कक्षा तक पढ़े नाहरू खान ही काम आते हैं। घंटा अभियान समिति के सदस्य दिनेश नागर ने कहा कि तकरीबन डेढ़ सौ अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों के घरों से पीतल तथा तांबे के पुराने बर्तन एकत्रित किए गए तथा शिव घंटे का निर्माण किया गया था। बता दे कि महाघंटा लगभग 6 फीट लंबा है. इसका व्यास 66.50 इंच है. महाघंटा बजाने के लिए 200 किलो से अधिक का दोलन भी तैयार किया गया है. इसको बच्चे भी सरलता से बजा सकते हैं क्योंकि इसमें बैरिंग लगाया गया है

 

IAS बनने के बाद अतहर आमिर से रचाई थी टीना डाबी ने शादी, आखिर क्यों हुए अलग

रूस के विदेश मंत्री का इस हफ्ते भारत आने का कार्यक्रम

हड़ताल का दूसरा दिन: बैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -