हिंदी का 'चड्डी' शब्द ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में हुआ शामिल, ये है मतलब
हिंदी का 'चड्डी' शब्द ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में हुआ शामिल, ये है मतलब
Share:

कई शब्द ऐसे हैं जो बाद हमारे भारत में बोले जाते हैं लेकिन उन्हें जगह ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में भी मिल जाती है. ऐसे ही ‘चड्डी’ शब्द को भी ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया है. इसके अलावा 650 नए शब्दों को भी आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है. आपको बता दें, ब्रिटेन में चड्डी शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के ‘गूडनेस ग्रेशियस मी’ के जरिए लोकप्रियता मिली. इतना ही नहीं इस शब्द को ‘शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है.  यह आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है. आइये जानते है कौनसे शब्द है और जो चर्चा में हैं. 

दरअसल, ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली प्रविष्टी के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है. इससे पहले भी कई भारतीय शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया है. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भारतीय भाषाओं के 'अन्ना' के साथ 'अच्छा', 'अब्बा' जैसे अलग-अलग शब्दों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है. वहीं हिंदी भाषा के शब्द 'अच्छा', 'बापू', 'बड़ा दिन', 'सूर्य नमस्कार' आदि को भी डिक्शनरी में शामिल किया गया था. इसके अलावा गुलाब जामुन, मिर्च मसाला, गोश्त, कीमा वैसे शब्दों को इस डिक्शनरी में शामिल किए गए हैं. 

महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बता दें, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने साल 2018 में  'TOXIC (टॉक्सिक)' शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया था. टॉक्सिक का मतलब 'जहरीला' होता है. लेकिन डिक्शनरी के अनुसार, यह शब्द 2018 में उपजे हालात, मिजाज और भावना आदि को प्रदर्शित करता है. बता दें कि साल 2018 में पर्यावरण और राजनीतिक माहौल को देखते हुए ये शब्द चुना गया है. तभी से इसे साल का महत्वपूर्ण शब्द माना गया है.  

Video : समुद्र किनारे पोज़ दे रही थी लड़की तभी आई लहरे और फिर...

9.7 करोड़ में बिका यह कबूतर, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

सिर से पैर तक भगवा रंग में रंगा है ये आदमी, इस नेता का है सबसे बड़ा फैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -