पत्नी को चूमनेभर से चली गई नौकरी
पत्नी को चूमनेभर से चली गई नौकरी
Share:

लंदन : भारतीय मूल के एक काॅलसेंटरकर्मी को उस वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा जब उसके व्यवहार के कारण उसकी नौकरी चली गई। दरअसल उसने अपनी सहकर्मी और पत्नी को आॅफिस में गाल पर चुम्बन दे दिया था। जिसके बाद उसे दफ्तर में कार्रवाई का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार मार्टिन सिंह द्वारा दफ्तर में पहुंची अपनी पत्नी रूबी को चूम लिया गया तो कंपनी ने इसे उसका अनुचित बर्ताव करार दिया।

इस दौरान कंपनी ने उसे चेतावनी दे दी और फिर उसे निकाल दिया गया। इस मामले में मार्टिन सिंह ने कहा कि वे अपने डेस्क पर बैठे थे। इस दौरान उनकी पत्नी आई और उन्होंने उसके गाल पर चूम लिया। जिसमें दोनों ने ही एक दूसरे के गालों को स्पर्श किया। उसने कहा कि उसकी पत्नी को वहां से जाने के लिए कह दिया गया।

उसने कहा कि उसकी पत्नी को दूसरे लोगों के सामने बुरा सुनना पड़ा। जिसमें उसने कहा कि वे फोन पर थे और ग्राहक उन्हें सुन पा रहे थे। ऐसे में क्लाईंट और कंपनी की बात भी प्रभावित हो रही थी। हालांकि इस मामले में कंपनी की ओर से कहा गया है कि जांच की जा रही है। जांच के पहले किसी तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -