चक्रवात के कारण तबाही की कगार पर मोजाम्बिक, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजे तीन जंगी जहाज
चक्रवात के कारण तबाही की कगार पर मोजाम्बिक, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजे तीन जंगी जहाज
Share:

नई दिल्‍ली: मोजाम्बिक में आए 'इडाई' चक्रवात में मारे हुए लोगों की मानवीय सहायता के लिए इंडियन नेवी ने अपने तीन जंगी जहाजों को भेजने का नृणाय लिया है। फैसले के तहत इंडियन नेवी ने अपने आईएनएस सुजाता, आईएनएस शार्दुल और आईएनएस शारथी को मोजाम्बिक के लिए रवाना कर दिया है। भारतीय नौसेना के ये तीनों जंगी जहाज मोजाम्बिक के पोर्ट सिटी बीरा में तैनात होंगे।

लोकसभा चुनाव: शरद पवार को बड़ा झटका, करीबी नेता होंगे भाजपा में शामिल

इंडियन नेवी ने अपने इन जहाजों में तीन डॉक्‍टर और पांच नर्स समेत भारी संख्या में दवाइयां भी मोजाम्बिक पहुंचाई हैं। जिससे इस भीषण चक्रवात में हताहत हुए लोगों को तत्‍काल चिकित्‍सीय सहायता पहुंचाई जा सके। इंडियन नेवी के सीनियर अफसर ने बताया है कि रिपब्लिक ऑफ मोजाम्बिक  के आग्रह को स्‍वीकार करते हुए तीन नेवल शिप्‍स को भेजने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि मोजाम्बिक में आए चौथी कैटेगरी के ट्रॉपिकल साइक्‍लोन 'इडाई' ने मध्‍य और उत्‍तरी भाग में भयंकर विध्वस किया है। 

प्रियंका की गंगा यात्रा पर भाजपा का कटाक्ष, कहा- गाँधी परिवार के लिए पिकनिक है चुनाव

सूत्रों की मानें तो अब तक इस चक्रवात के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की मृत्‍यु और लगभग इतने ही लोगों के लापता होने की आशंका है। वहीं, मोजाम्बिक में आए इस चक्रवात ने लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। हजारों की तादाद में ऐसे लोग हैं जो सहायता की आस में अपनी छतों में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगी टीमों का बेसब्री इंतजार कर रही हैं। भारतीय जंगी जहाजों में वहां के पीड़ित लोगों के लिए राशन, कपड़े, चिकित्सीय सामग्री जैसी मूलभूत वस्तुएं पहुंचाई हैं।

खबरें और भी:-

आखिर चीन ने स्वीकारा, मुंबई आतंकी हमला था 'अति कुख्यात’

अखिलेश ने बोला योगी सरकार पर हमला, कहा- दो साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की मांग पर राजद की दो टूक, कहा - या तो 8 सीट लो या फिर अकेले लड़ो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -