भारत वंशी मोगा बने टेक्सास में बोर्ड ऑफ रीजन्ट्स के सदस्य
भारत वंशी मोगा बने टेक्सास में बोर्ड ऑफ रीजन्ट्स के सदस्य
Share:

वॉशिंगटन : भारत ने फिर से विदेशी जमीन पर अपना डंका बजाया है। भारत वंशी अमेरिकी अशोक मागो को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास के बोर्ड ऑफ रीजन्ट्स के सदस्य के रुप में चुना गया है। अमेरिका के टेक्सास के गवर्नर कार्यालय ने कल एक बयान जारी कर यह सूचना दी कि डलास निवासी मागो को टेक्सास के गवर्नर ग्रैग एबट ने 6 वर्ष के लिए नियुक्त किया है। वो 22 मई 2021 तक बोर्ड ऑफ रीजन्ट्स के सदस्य रहेंगे।

मागो ग्रेटर डलास में इंडो अमेरिकन चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष है। वह नॉर्थ टेक्सास के प्राथमिक उपचार क्लीनिक के बोर्ड सदस्य और डलास स्थित बीबीवीए कंपास बैंक के सलाहाकार बोर्ड के सदस्य हैं। इससे पहले स्वतंत्र राष्ट्रीय बैंक के पूर्व बोर्ड सदस्य रहे हैं। वह डलास रीजनल चैंबर बोर्ड, डलास के साल्वेशन आर्मी एडवाइजरी बोर्ड और डलास काउंटी कम्यूनिटी कॉलेज डिस्ट्रक्टि फाउंडेशन बोर्ड के भी सदस्य हैं।

उन्हें वर्ष 2014 में पद्मश्री से नवाजा गया था। मागो ने भारत के दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर किया है। इसके बाद उन्होंने डलास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से एमबीए किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -