भारतीय हॉकी टीम ने दी पोलैंड को 3-1 से मात
भारतीय हॉकी टीम ने दी पोलैंड को 3-1 से मात
Share:

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को पोलैंड को 3-1 से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने अपने खाते में तीन अंक और डाल लिए। भारत ने पोलैंड के मजबूत डिफेंस के सामने दमदार खेल दिखाया और तीन गोल दागे। भारत के लिए 21वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने बेहतरीन फ्लिक के दम पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, अब वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते नज़र आएँगे गंभीर

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक पोलैंड ने बराबरी करने में देरी नहीं लगाई। 25वें मिनट में मातेइयुस्ज हुलवोइ ने पोलैंड के लिए एक मात्र गोल किया। यह फील्ड गोल था। बराबरी का स्कोर ज्यादा देर बोर्ड पर रह नहीं सका क्योंकि कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारत को 2-1 से आगे कर दिया। मनप्रीत ने यह गोल सिमरनजीत के पास पर किया।

ग्लव्स में बलिदान बैज पर धोनी के साथ पूरा देश अड़ा, BCCI के पत्र के बाद ICC नरम पड़ा

इसी के साथ मेजबान टीम के लिए तीसरा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में किया। इस मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला था जो गोल में बदल दिया गया। भारत ने अपने पहले मैच में रूस को 10-0 से हराया था।

नहीं थम रहा धोनी के ग्लव्स पर उपजा विवाद, अब आईपीएल कमिश्नर ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप 2019: आज श्रीलंका से भिड़ेगा पाकिस्तान, इंग्लैंड को मात देकर कर चुका है हैरान

नेमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने दिया इंटरव्यू, बताया जैसे घटी थी घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -