अब हो रही रमजान को पाकिस्तान पहुंचाने की तैयारी
अब हो रही रमजान को पाकिस्तान पहुंचाने की तैयारी
Share:

भोपाल : पाकिस्तान से भारतीय नागरिक गीता की वापसी तो हो गई लेकिन इस दौरान यह मांग भी उठी कि भटककर पाकिस्तान से भारत आ गए रमजान को भी पाकिस्तान पहुंचाया जाना चाहिए। अब इस मसले पर कवायदें तेज़ हो गई हें। रमजान फिलहाल मध्यप्रदेश के एक निजी आश्रम में रह रहा है। रमजान की मां की कोशिशों के बाद उसे वापस भेज दिए जाने के प्रयास तेज़ हो गए हैं। राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री माया सिंह द्वारा इस मसले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से चर्चा करने की पहल की जा रही है। इसके लिए वे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखने की तैयारी कर रही हैं। 

दरअसल कराची निवासी रमजान के पिता का उसकी मां से तलाक हो गया था और फिर उसके पिता के साथ वह बांग्लादेश चला गया। मगर वहां से वह नदी के रास्ते पश्चिम बंगाल पहुंच गया। जिसके बाद वह भारत में कई स्थानों पर घूमते हुए मध्यप्रदेश पहुंचा। अब वह भोपाल की एक संस्था उम्मीद बाल गृह में रह रहा है। जिसे लेकर राज्य सरकार को जानकारी मिली। इसके बाद राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने आयोध्या नगर स्थित आरंभ के उम्मीद बालगृह में रह रहे रमजान से भेंट करने की इच्छा भी सामने रखी।

रमजान ने पाकिस्तान में रहने वाली अपनी मां के पास जाने की इच्छा जताई। जिसके बाद उसे पाकिस्तान भेजने के लिए कई संस्थाओं द्वारा प्रयास करने की बातें कही जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी इसके लिए प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि गीता की वापसी के बदले अब भारत रमजान को पाकिस्तान पहुंचाना चाहता है। जो कि दोनों देशों के संबंधों में सौहार्द ला सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -