अमेरिका में फिर बजा भारतवंशियों का डंका, मनप्रीत बनीं पहली महिला सिख जज
अमेरिका में फिर बजा भारतवंशियों का डंका, मनप्रीत बनीं पहली महिला सिख जज
Share:

वाशिंगटन: भारतवंशियों के लिए आज सोमवार (9 जनवरी) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और खुशखबरी मिली। दरअसल, भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है, और वह अमेरिका में प्रथम महिला सिख न्यायाधीश बन गई हैं। बता दें कि, मनप्रीत का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में ही हुआ है और अब वह अपने पति और दो बच्चों संग बेलेयर में रहती हैं।

उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के जज के रूप में शपथ ग्रहण की। सिंह के पिता 1970 के शुरु में अमेरिका आ बसे थे। 20 सालों तक लोअर कोर्ट की वकील रहीं मनप्रीत स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि, ‘यह मेरे लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि मैं एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व करती हूं, और मैं बेहद खुश हूं।’

भारतीय-अमेरिकी जज रवि संदिल ने खचाखच भरे कोर्ट रूम में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। संदिल ने कहा कि, ‘सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण क्षण है।’ संदिल राज्य के पहले दक्षिण एशियाई जज भी हैं। उन्होंने कहा कि, ‘जब वे दूसरे रंग के व्यक्ति को देखते हैं, तो वे जानते हैं कि उनके लिए संभावना है। मनप्रीत न सिर्फ सिखों के लिए एक राजदूत हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं के लिए भी राजदूत हैं।’ बता दें कि, एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में 500,000 सिख रहते हैं, जिनमें से 20,000 सिख अकेले ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं।

92 देशों में किया जाता है महिलाओं का खतना, जानिए क्या है इस कुप्रथा का कारण

पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती ! इस बार IMF ने दिखा दिया ठेंगा

रोनाल्डो के लिए अपना 'इस्लामी कानून' बदल देगी सऊदी सरकार, जानिए क्या है मामला ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -