मिजोरम से जब्त हुई 16,07,700 रुपये की भारतीय मुद्रा
मिजोरम से जब्त हुई 16,07,700 रुपये की भारतीय मुद्रा
Share:

असम राइफल्स के जवानों और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने मिजोरम के चंघाई जिले के डिल्टलांग गांव से 16,07,700 रुपये की बेहिसाब भारतीय मुद्रा बरामद की है। टीम ने घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, असम राइफल्स के जवानों और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दिलटलांग गांव में एक ऑपरेशन के दौरान सामान जब्त किया।

तस्करी की गतिविधियों के खिलाफ एक अन्य अभियान में असम राइफल्स के जवानों और चंघाई जिले के कस्टम प्रिवेंटिव फोर्स की एक संयुक्त टीम ने मिजोरम के चंघाई जिले के सेसिह गांव में सुपारी नट के 390 बैग जब्त किए। जब्त किए गए सुपारी की कीमत बाजार में 85,17,600 रुपये है।

इससे पहले 2 फरवरी को असम राइफल्स के सैनिकों ने मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा के पास 80 लाख रुपये की बेहिसाब भारतीय करेंसी नोट बरामद किए हैं। इस मामले में असम राइफल्स की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा था। यह कार्रवाई असम राइफल्स (पूर्व) के महानिरीक्षक के मुख्यालय के तत्वावधान में 23 सेक्टर असम राइफल्स की सेरचिप बटालियन ने की।

धारदार हथियार से घर में घुसकर दो महिलाओं की हत्या

अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यह मशहूर अदाकारा

व्यापारी ने मारी खुद को गोली, गोली मारने से पहले किया ये हैरान कर देने वाला काम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -