कोरोना की चपेट में आई इंडियन आर्मी, लद्दाख में पहला जवान पाया गया संक्रमित
कोरोना की चपेट में आई इंडियन आर्मी, लद्दाख में पहला जवान पाया गया संक्रमित
Share:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरे देश में कोहराम मचाया हुआ है। पूरे देश में इस वायरस के कारण 3 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे पीड़ितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक ये तादाद 137 थी, किन्तु अब इंडियन आर्मी का एक जवान भी कोरोना की गिरफ्त में आ गया है। ANI ने सेना के सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि एक जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। 

इस जवान के पिता 27 फरवरी को ईरान से भारत वापस आए थे। जवान की आयु 34 वर्ष है और वह लद्दाख में तैनात था। जवान के पिता को 29 फरवरी को क्वारेंटाइन में भेजा गया था और वह 6 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वहीं जवान 25 फरवरी से एक मार्च तक छुट्टी पर था और उसने 2 मार्च को ड्यूटी पर वापस लौटा था।  सूत्रों का कहना है कि क्वारेंटाइन के दौरान जवान ने अपने परिवार की सहायता की थी।

जब जवान के पिता में संक्रमण का पता चला था तो जवान को भी 7 मार्च तक क्वारेंटाइन में रखा गया था। 16 मार्च को जवान के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला। इसके बाद जवान को SNM हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया। फिलहाल एहतियात के तौर पर जवान की पत्नी और बहन को भी क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। 

आखिर क्यों ब्राजील की जेल से फरार हुए हजारों कैदी ?

कोरोना का फैला खौफ, उत्तराखंड में कॉर्बेट नेशनल पार्क 31 मार्च तक के लिए हुआ बंद

क्या बंद हो जाएंगे 2000 रुपए के नोट ? मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया जवाब

 


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -