'दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत..', गौतम अडानी ने जताया विश्वास
'दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत..', गौतम अडानी ने जताया विश्वास
Share:

नई दिल्ली: वर्ष 2030 तक भारत, विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। विश्व के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी ने यह विश्वास जताया है। गौतम अडानी के अनुसार, देश की अर्धव्यवस्था 2050 तक दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुँच जाएगी। अडानी ने मुंबई में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स 2022 को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ने कहा है कि अगले तीन दशक भारत को उद्यमिता के संबंध में सबसे आगे ले जाएंगे। अडानी ने आगे कहा कि भारत में यूनिकॉर्न्स की रफ्तार विश्व में सबसे तेज है। उन्होंने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि स्टार्टअप्स की तादाद भारत में वेंचर कैपिटल यानी VC फंडिंग की तरफ ले जाएगी। भारत ने पहले ही 8 सालों में VC फंडिंग में 50 बिलियन डॉलर की तेजी देखी है। रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर अडानी ने कहा कि सोलर और ग्रीन एनर्जी का संयोजन, ग्रीन हाइड्रोजन के साथ मिलकर भविष्य के लिए बड़े अवसर सृजित करेगा। अडानी ने कहा कि वर्ष 2050 तक, भारत के पास ग्रीन एनर्जी का शुद्ध निर्यातक बनने की क्षमता है। इसके साथ ही अडानी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पहल की तारीफ की है।

अडानी ने आगे कहा कि, हमें GDP का पहला ट्रिलियन डॉलर हासिल करने में 58 वर्ष लग गए। वहीं, अगला 1 ट्रिलियन डॉलर हासिल करने में 12 वर्ष और तीसरे ट्रिलियन के लिए महज 5 वर्ष लगे। अडानी ने कहा कि 2050 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा। वहीं, शेयर मार्केट कैपिटल संभवतः 45 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा।

दुबई और न्यूयॉर्क में ऑफिस खोलने जा रहे हैं गौतम अडानी ?

कर्मचारियों के इस्तीफे के बीच अब एलन मस्क ने की ऐसी घोषणा, लोग हो गए हैरान

तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, एक झटके में इतने कम हो गए दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -