समलैंगिक विवाह, आदिवासी.., राष्ट्रपति मुर्मू पर इंडिया टुडे के डिप्टी GM की 'घटिया' सोच, हुए बर्खास्त
समलैंगिक विवाह, आदिवासी.., राष्ट्रपति मुर्मू पर इंडिया टुडे के डिप्टी GM की 'घटिया' सोच, हुए बर्खास्त
Share:

नई दिल्ली: इंडिया टुडे मीडिया ग्रुप के उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) इंद्रनील चटर्जी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर फेसबुक पर बेहद अपमानजनक पोस्ट की है। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंद्रनील चटर्जी के लिंक्डइन प्रोफाइल में लिखा हुआ है कि वह इंडिया टुडे ग्रुप में उप महाप्रबंधक हैं। बता दें कि आज इंडिया टुडे ग्रुप ने इंद्रनील की टिप्पणियों पपर खेद प्रकट करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है।

पोस्ट में इंद्रनील ने लिखा कि, 'जिस प्रकार मैं समलैंगिक विवाह का समर्थन नहीं करता, उसी प्रकार मैं एक आदिवासी राष्ट्रपति का समर्थन नहीं करता।' उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान करते हुए लिखा कि, 'कुछ कुर्सियाँ सभी के लिए नहीं होती हैं। इनसे एक सम्मान जुड़ा होता है। क्या हम एक सफाईकर्मी को दुर्गा पूजा करने की इजाजत देते हैं? क्या मदरसे में कोई हिंदू पढ़ा सकता है? यह कुछ और नहीं बल्कि रबड़ स्टाम्प संवैधानिक प्रमुख बनाने का सत्ताधारी दल का बेहद घटिया सामाजिक-सियासी हथकंडा है, ताकि विपक्षी दलों को ठेंगा दिखाकर कानून आसानी से पारित किए जा सकें।'

भारत के राष्ट्रपति पद के बारे में बात करते हुए इंद्रनील ने आगे लिखा कि, 'आज हमने रायसीना हिल्स की उस कुर्सी को ही नहीं, बल्कि एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, एस राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, डॉ. शंकर दयाल शर्मा और राजेंद्र प्रसाद जैसे लोगों का भी अपमान किया है।' हालांकि, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद इंद्रनील ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। इंद्रनील चटर्जी के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इंडिया टुडे ग्रुप में डिप्टी जनरल मैनेजर और पूर्व के रीजनल हेड हैं। वहीं इंडिया टुडे ग्रुप ने शुक्रवार (22 जुलाई, 2022) को कोलकाता स्थित अपने उप महाप्रबंधक इंद्रनील चटर्जी को देश की नई महामहिम द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र पोस्ट करने पर बर्खास्त कर दिया है।

ज़ुबैर का जमानतदार बना NDTV का पत्रकार, लोगों ने बताई इस 'दोस्ताने' की वजह

YouTube चैनल पर दर्शक घटे तो, IIMT के छात्र ने कर लिया सुसाइड

फिल्म निर्माता अविनाश दास को कोर्ट ने दी जमानत, साथ ही रखी ये शर्त

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -