भारत और वियतनाम मिलकर रखेंगे चीन पर नजर
भारत और वियतनाम मिलकर रखेंगे चीन पर नजर
Share:

नई दिल्ली : भारत चीन की हरकतों पर पैनी नजर रखने के लिए तमाम कोशिशें कर रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही भारत दक्षिणी वियतनाम में सैटेलाइट ट्रैकिंग और इमेजिंग सेंटर स्थापित करने वाला है। इससे भारत के पृथ्वी पर नजर रखने वाले उपग्रहों से खींची गई तस्वीरें वियतनाम को भी उपलब्ध हो सकेगी। वियतनाम के कब्जे में चीन तथा दक्षिणी चीन सागर समेत कई इलाके आते है।

क्यों कर रहा है भारत ऐसा-

कहा जा रहा है कि भारत के इस कदम से चीन को परेशानी हो सकती है। लेकिन दूसरी ओर भारत और वियतनाम के संबंध बेहतर होंगे। बता दें कि चीन के साथ दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा है। वियतनाम और चीन के रिश्तों में आई खटास का कारण दक्षिणी चीन सागर में चीन की हरकतें है, तो वहीं चीन और भारत के रिश्तों में आई दरार का कारण चीन का पाकिस्तान के करीब होना है। साथ ही भारत द्वारा बुलेट ट्रेन का कांट्रैक्ट जापान को दिए जाने से भी चीन खफा है।

नागरिक उपकरण-

अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइटों में कृषि, वैज्ञानिक तथा पर्यावरण से जुड़े एप्लीकेशन होते है और इसे नागरिक उपकरण भी कहा जाता है। इस संबंध में रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि उन्नत इमेजिंग तकनीक के कारण इन तस्वीरों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है। वियतनाम चीन के साथ चल रहे विवादों के कारण लंबे समय से खुफिया जानकारी पाने, निगरानी करने तथा टोह लेने की उन्नत तकनीक को पाने की कोशिश में जुटा था।

भारत और वियतनाम के लिए फायदे का सौदा-

सिंगापुर के एस. राजरत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ में मरीन सिक्योरिटी एक्सपर्ट कॉलिन कोह का मानना है कि सैन्य नजरिए से देखें, तो यह कदम काफी महत्वपूर्ण है। यह दोनों देशों के लिए फायदे की स्थिति है, क्योंकि जहां एक ओर इस कदम से वियतनाम को अपनी कमज़ोरियां दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं भारत की पहुंच भी बढ़ जाएगी। इसरो के प्रवक्ता देवी प्रसाद ने कहा कि इस कदम से भारत की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -