HWL : आज जीती तो मिल सकता है ओलंपिक का टिकट
HWL : आज जीती तो मिल सकता है ओलंपिक का टिकट
Share:

भारत की महिला हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल टूर्नामेंट के पांचवें-छठे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में शनिवार को जापान से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने गुरुवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में इटली को 5-4 से हराया था। इस जीत ने भारत के रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिंदा रखा था। अब भारत अगर ब्रासचाट म्यूनिसिपल पार्क स्टेडियम में जापान को हरा देता है तो फिर उसे पांचवां स्थान मिलेगा और वह पहली बार ओलम्पिक में खेलने के सपने का पीछा कर सकेंगी।

विश्व वरीयता क्रम में भारत 13वें स्थान पर है जबकि जापान की टीम 10वें स्थान पर है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इस साल की शुरुआत में हॉक्स बे कप में भिड़ंत हुई थी, जहां भारत ने 0-2 से पीछे रहते हुए जोरदार वापसी और फिर 3-2 से जीत हासिल की। इससे पहले मिडफील्डर रितु रानी के नेतृत्व में खेलते हुए भारतीय टीम ने 2014 एशियाई खेलों में जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था। भारत को इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा। हालांकि उसके लिए जीत आसान नहीं होगी क्योंकि इस मैच की महत्ता जापान को और भी सचेत कर देगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -