भारत ने बनाया एक दिन में सबसे अधिक कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड, इतने लोगों को लगा टीका
भारत ने बनाया एक दिन में सबसे अधिक कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड, इतने लोगों को लगा टीका
Share:

नई दिल्ली: देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग अब रफ़्तार पकड़ने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि 20 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक के साथ भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में सबसे अधिक टीकाकरण किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 30,561 सत्रों के जरिए टीकाकरण अभियान के 56वें दिन यानी 12 मार्च को 20,53,537 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। इनमें 16,39,663 हेल्थ केयर वर्कर्स (HCW) और फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLW) को वैक्सीन की पहली खुराक का लाभ मिल चुका है। साथ ही 4,13,874 HCW और FLW को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। अब तक, 4,86,314 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की कुल 2,82,18,457 डोज़ दी गई है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल, महाराष्ट्र में कुल 63.57 फीसद सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 15,817 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 20 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के1,000 से कम एक्टिव केस हैं। इस बीच नेशनल रिकवरी रेट 96.82 फीसद तक पहुंच गया। इसके साथ ही संचयी रिकवरी बढ़कर 1,09,73,260 हो गई। इसके अलावा कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे में 140 लोगों की मौतें भी हुईं हैं। पांच राज्यों में नई मौतों का फीसद 81.43 है। 

28 मार्च से 66 नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही स्पाइसजेट, छोटे शहरों को होगा फायदा

रतन टाटा ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़, बोले- ये बहुत सहज और बिना दर्द के हुआ..

सऊदी ने कुछ एशियाई रिफाइनरों के लिए अप्रैल-लोडिंग क्रूड की आपूर्ति में की 15% तक की कटौती: रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -