'पूरे विश्व का नेतृत्व करने जा रहा भारत..', अमेरिकी राजनायिक ने जमकर की हिंदुस्तान की तारीफ
'पूरे विश्व का नेतृत्व करने जा रहा भारत..', अमेरिकी राजनायिक ने जमकर की हिंदुस्तान की तारीफ
Share:

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक शीर्ष राजनयिक ने भारत की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और भारत के संबंध इस सदी के सबसे अहम संबंध हैं, जिसमें भारतीय-अमेरिकियों की अहम भूमिका है। प्रबंधन एवं संसाधन मामलों के उप विदेश मंत्री रिच वर्मा ने बुधवार (26 अप्रैल) को 'कांग्रेशनल इंडिया कॉकस' के सह-अध्यक्ष रो खन्ना द्वारा आयोजित किए गए भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन में यह बयान दिया।

इस दौरान रिच वर्मा ने कहा कि, 'अमेरिका-भारत के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, किन्तु वास्तव में बीते 23 वर्षों में संबंध कुछ चुनौतियों के बावजूद बेहतर ही हुए हैं.।' 54 वर्षीय वर्मा का कहना है कि, 'ये इस सदी के सबसे महत्वपूर्ण संबंध हैं। क्यों? (पहला) जटिल परिस्थितियों वाले देशों से घिरा भारत महत्वपूर्ण भू-रणनीतिक क्षेत्र में स्थित है, दूसरा, यह कि, भारत अगले कुछ वर्षों में हर वर्ग में विश्व का नेतृत्व करने जा रहा है।' वर्मा ने आगे कहा कि भारत पहले से ही सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश बन चुका है, विश्व की सबसे बड़ी मध्यवर्गीय आबादी, कॉलेज स्नातकों की सबसे अधिक संख्या, इंटरनेट यूज़र्स की सबसे बड़ी तादाद, तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी, तीसरी सबसे बड़ी सेना, विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, आज सबसे अधिक विकास और औद्योगीकरण भारत में ही हो रहा है और भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में लोगों का पलायन हो रहा है।

अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि, 'भारत एक गतिशील देश है। जब आप वहां जाएंगे, तो आप इसे महसूस कर पाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका, भारत का निकटतम साझेदार बने रहना चाहता है और वह इसी दिशा में आगे भी बढ़ रहा है। भारत पूरे विश्व में बड़ी नेतृत्व भूमिका निभा रहा है, वह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है, जो एक बेहद अहम जिम्मेदारी है।' वर्मा ने आगे कहा कि जो भारत और अमेरिका के संबंधों को एक साथ जोड़े रखता है, वह दोनों देशों के लोगों के बीच का रिश्ता है। 

उन्होंने कहा कि, 'आप जानते हैं, जहां लोग हैं, जहां व्यवसाय हैं, जहां छात्र हैं, जहां नवप्रवर्तक हैं, वहां उनके पीछे सरकारें हैं। इसलिए, हमें उन तमाम लोगों का समर्थन करना जारी रखना चाहिए, जो यहाँ आना चाहते हैं।' वर्मा ने कहा कि, 'हमें अपने सभी माध्यमों का समर्थन करना चाहिए। यही वजह है कि आप सभी जो कार्य कर रहे हैं, वह बेहद महत्वपूर्ण है। हम विश्व के दो सबसे महत्वपूर्ण देश हैं, हम विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम यह भूल नहीं सकते।' उन्होंने कहा कि, 'सरकारें अपनी भूमिका निभाएंगी, मगर याद रखें कि वास्तव में क्या चीज इस रिश्ते को महान बनाती है। यह भारत के महान लोग हैं और यह अमेरिका के महान लोग हैं, जिनके एक-दूसरे से गहरे संबंध हैं।'

रामनवमी हिंसा का असली 'कसूरवार' कौन ? बंगाल पुलिस ने पूर्व चीफ जस्टिस की टीम को तो रोक दिया, अब NIA खोलेगी राज

कालियागंज हिंसा: आक्रोशित लोगों ने बंगाल पुलिस को बंधक बनाकर पीटा, जावेद पर नाबालिग की हत्या का आरोप, Video

Operation Kaveri: सूडान से निकाले गए 798 भारतीय, लगे भारत माता और पीएम मोदी के जयकारे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -